‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के क्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय 22 मई, 2022 से 22 मई, 2023 तक राजा राम मोहन राय की 250वीं जयंती मना रहा है। उद्घाटन समारोह राजा राम मोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, सॉल्ट लेक, कोलकाता और विज्ञान नगरी प्रेक्षागृह, कोलकाता में आयोजित किया जायेगा। संस्कृति, पर्यटन और उत्तरी पूर्वी क्षेत्र मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी तथा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनकड़ 22 मई, 2022 को समारोह की शोभा बढ़ायेंगे।





