Advertisement banner

स्पर्श गंगा और कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने निकाली तिरंगा यात्रा

हरिद्वार में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
Operation Sindoor success

हरिद्वार: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में स्पर्श गंगा ने कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओ और अध्यापिकाओ के साथ मिलकर कृपाल नगर में तिरंगा यात्र निकाली गई। तिरंगा यात्र में सभी छात्र छात्राएं तिरंगा झंडा लेकर भारतीय सेना जिंदाबाद, वंदे मातरम, भारत माता की जय, से ओत-प्रोत नारों के साथ चल रहे थे। तिरंगा यात्र समापन पर पहलगाम में शहीद हुए 26 नागरिकों के लिए दो मिनट का मौन धाारण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रंजना शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने जब जब भारत पर संकट आया, तब तब भारतीय सेना ने अपनी जान की परवाह किए बिना भारत का स्वाभिमान बचाया। भारत विरोधी ताकतों का मुकाबला करने के लिए हमें अपने संस्कारों की रक्षा करनी होगी और देश में व्याप्त बुराइयों को मिटाने के लिए एकजुट होना होगा। रीता चमोली ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है और संकल्पब) है- आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है-। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है। मंजू नौटियाल ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर में आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है- ‘ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। तिरंगा यात्रा में रंजना शर्मा ,रीता चमोली, मंजू नौटियाल ,रजनी कंबोज, तारा नेगी, रेणु रजनी वर्मा आदि शामिल रहे।