नई दिल्ली: जनशक्ति जनता दल केराष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बुधवार को मकर संक्रांति के मौके पर अपने आवास पर दही चूड़ा भोज आयोजित किया। इस भोज में तेजप्रताप के पिता लालू प्रसाद यादव भी शामिल हुए। पिता-पुत्र की जोड़ी पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। तेजप्रताप ने पिता के साथ हुई इस खास दिन मुलाकात को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पिताजी के साथ यह ऐतिहासिक मिलन मुझे और अधिक ऊर्जावान करेगा।
एक्स पोस्ट में तेजप्रताप यादव ने लिखा कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक दही-चूड़ा भोज में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हमारे पिताजी लालू प्रसाद यादव का आगमन हुआ। अपने पिताजी का पूरे हर्षोल्लास और गर्मजोशी के साथ अंगवस्त्र भेंट किया और दही-चूड़ा भोज में ऐतिहासिक स्वागत एवं अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। एक अरसे बाद आज हमारे पिता से हमारी यह मुलाकात मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। आज मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर अपने पिता लालू प्रसाद यादव के आगमन हेतु दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं। आज इस ऐतिहासिक दही-चूड़ा भोज के मौके पर यह ऐतिहासिक मिलन मुझे और अधिक ऊर्जावान करेगा।






