पैतृक गांव पंचूर जाकर मां से मिल सकते हैं
ऋषिकेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि इस बीच वह अपने गृह ब्लाक यमकेश्वर का भी दौरा करने वाले हैं। इतना ही नहीं हरिद्वार में उत्तरप्रदेश के पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण भी करने वाले हैं। वह अपने पैतृक गांव पंचूर भी जा सकते हैं। योगी पांच मई को हरिद्वार में उत्तरप्रदेश के पर्यटक आवास गृह का उद्घाटन करने वाले हैं। योगी पंचूर स्थित अपने पैतृक घर जाकर अपनी मां व स्वजन से मुलाकात कर सकते हैं। योगी के मूल गांव पंचूर में उनकी मां सावित्री देवी, बड़े भाई मानवेंद्र और छोटे भाई महेंद्र का परिवार रहता है। योगी आदित्यनाथ 11 फरवरी 2017 को आखिरी बार अपने घर आए थे। तब से उनकी मां और स्वजन उनसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं। तब वह उत्तराखंड में कुछ प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के सिलसिले में यहां आए थे।






