मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक हिन्दू छात्रा को बुरखा पहनाने और धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर दबाव बनाया गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में पांच मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बिलारी कोतवाली क्षेत्र के साहू कुंज मोहल्ले स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहर की बताई जा रही है। विगत दिनों कोचिंग सेंटर के बाहर लगे सीसीटीवी में 5 बुरखनशी छात्राएं एक 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली हिन्दू छात्रा को बुरखा पहनाते हुए दिखाई दी थीं। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया और हिंदू छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
