Advertisement banner

Hathras News: राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद का कार्यकर्ताओं स्वागत किया

हाथरस पहुंचे चंद्रशेखर आज़ाद, ASP कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत, चुनावी तैयारी तेज।
Chandrashekhar Azad Hathras

हाथरस:  आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आज आगरा से अलीगढ़ की यात्रा के दौरान हाथरस पहुंचने पर शहर के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलिटेक्निक के सामने कप्तान सिंह के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोशीला स्वागत किया गया।उनका अन्य कई स्थानों पर भी जोशीला स्वागत किया गया।  आगरा से अलीगढ़ की यात्रा पर जाते समय आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा  कि पार्टी मंडल स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद का शहर में  पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र गौतम और अन्य पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में उनका जोशीला स्वागत किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिन पर सांसद ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।इस दौरान राजकपूर , विशाल कुमार, राजन ,बीटू, मोनू , किशन कुमार , राजकुमार, भगत सिंह , राजेंद्र, मनीष माही, विशना और बाबा साहब के सैकड़ों अनुयाई मौजूद थे।