Ajit Pawar News : बारामती में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान अजित पवार का प्लेन क्रैश

बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान अजित पवार का प्लेन क्रैश
महाराष्ट्र: बारामती में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान अजित पवार का प्लेन क्रैश

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ है। शुरुआती जानकारी सामने आई कि अजित पवार का एक प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ।

यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। प्लेन ने मुंबई से उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे के बाद क्रैश हो गया। बारामती से सामने तस्वीरों में देखा गया कि क्रैश के बाद प्लेन में आग लगी हुई थी। काफी हिस्से में प्लेन का मलबा पड़ा हुआ था। घटनास्थल से एक एंबुलेंस भी जाते हुए दिखाई दी।

बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, डीजीसीए के अनुसार, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल इस घटनाक्रम पर ताजा अपडेट आनी बाकी है।

अजित पवार को लेकर जानकारी सामने आई कि उन्हें स्थानीय निकाय चुनावों से पहले बुधवार को रैलियों में शामिल होने के लिए बारामती जाना था।

--आईएएनएस

 

 

Related posts

Loading...

More from author

Loading...