सीहोर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि यह नया भारत है, इसे कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। सीहोर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री यादव ने भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के सवाल पर संवाददाताओं से बातचीत की।
उन्होंने कहा, "आज भारत बदल गया है, यह पुराना जमाना नहीं है, जब हम वैश्विक जैसे न जाने कितने तरह के मुद्दे लेकर चलते थे और कांग्रेस के शासन काल में हमारे सैनिकों के सिर काट लिए जाते थे। हमारी सेना बार-बार ऑर्डर मांगती थी, सरकार से ऑर्डर मांगती थी और कहती थी कि उसे सिर्फ ऑर्डर मिल जाए तो वह निपट लेंगे। लेकिन अब समय बदल गया है। आज का समय ऐसा है कि दुश्मन एक बार नहीं, सौ बार सोचता है जब भारत की तरफ देखने का साहस करता है। कोई भारत को छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय है।"






