पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के भीतर देशभक्ति का जुनून बहुत तेजी के साथ जाग उठा है। उन्होंने बिना किसी देरी के एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैंने पायलट की ट्रेनिंग ली है। यदि देश की सेवा में काम आ जाऊं तो मेरा सौभाग्य होगा। भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर पहलगाम हमले का बदला लिया है। भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक आतंकवादियों के ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। भारत की इस कार्रवाई के बाद से देशवासियों का जोश हाई है। अब राष्ट्रीय जनता दल के नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ली है और अगर यह ट्रेनिंग देशसेवा में काम आ जाए तो मैं खुद को भाग्यशाली समझूंगा।
अपनी तस्वीर शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, ‘पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो,मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूँ। आपके जानकारी के लिए बता दू की मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा। जय हिंद..’
