Advertisement banner

पटना में दो दिवसीय रिवर्स क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

पटना में दो दिवसीय रिवर्स क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, खाद्य प्रसंस्करण को वैश्विक मंच मिला।
reverse buyer seller meet patna

पटना: भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय रिवर्स क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन पटना में किया गया है। 19-20 मई को ज्ञान भवन में आयोजित इस दो दिवसीय रिवर्स क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा शामिल हुए। इस सम्मलेन में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण, ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया एवं बिहार सरकार के उद्योग विभाग की सक्रिय सहभागिता है। बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि सहित देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के प्रमुख उद्यमी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से बिहार के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने तथा स्थानीय उद्यमियों को देश-विदेश के खरीददारों के साथ संवाद करने का मौका मिला। यह सम्मेलन बिहार के उद्यमियों, किसानों और निवेशकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वैश्विक बाजारों के साथ सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। बिहार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।