Advertisement banner

ओपनिंग एड्रेस के साथ ही एनसीसी कैम्प में प्रशिक्षण प्रारंभ

मधुबनी एनसीसी कैंप में ओपनिंग एड्रेस के साथ प्रशिक्षण शुरू, कैडेटों में दिखा जोश।
ncc camp madhubani

मधुबनी: मधुबनी के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर रांटी में 34 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सोमवार की सुबह ओपनिंग एड्रेस के साथ ही कैडेटों का प्रशिक्षण प्रारम्भ हो गया। ओपनिंग एड्रेस में कैम्प कमांडेंट कर्नल नितिन झा ने कैम्प में होनेवाले कई प्रकार के प्रशिक्षण एवं केंद्रीय कैम्पों में जाने वाले कैडेटों के चयन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने कैडेटों का उत्साहवर्धन भी किया. कैम्प कमान्डेंट के साथ मंच पर सूबेदार मेजर खड़क बहादुर आले भी उपस्थित थे। ओपनिंग एड्रेस के दौरान मंच पर पायलट के रूप में 1/34 कंपनी की काजल कुमारी और 5/34 कंपनी की जया कुमारी पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त और सचेत दिख रही थी. प्रशिक्षण के दौरान कैम्प सीनियर के रूप में 4/34 के सीनियर कैडेट शिवम कुमार का चयन किया गया। इसी प्रकार, 2/34 कंपनी के सीनियर के रूप में प्रभाष कुमार यादव, सलोनी कुमारी तथा 4/34 कंपनी सीनियर के रूप में प्रिंस कुमार के साथ ओपनिंग एड्रेस के दौरान सभी कैडेट उपस्थित थे। इस कैम्प में डिप्टी कमांडेंट के रूप में सेकंड अफसर मो.शमशीर, एडजुटेंट के रूप में सेकंड अफसर डॉ. एस.एन.के.शर्मा एवं क्वार्टर मास्टर के तौर पर सीटीओ राजकुमार काम कर रहे हैं।