मुम्बई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के साथ ही आरसीबी के अब अंकतालिका में सबसे अधिक 14 अंक हो गये हैं। आरसीबी ने इसी के साथह ही 10 मैचों में 7वीं जीत दर्ज की है। आरसीबी अब प्लेऑफ के काफी करीब पहुंच गई है। अब उसकी नजरें बचे चार मुकाबलों में से ज्यादा से ज्यादा मैच जीतकर शीर्ष-2 में बने रहना रहेगा जिससे नॉकआउट मुकाबले में उन्हें फाइनल में पहुंचने के दो अवसर मिल सके।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब 9 मैचो में 6 जीत और 3 हार के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के अलावा शीर्ष-4 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें हैं।






