रजत की कप्तानी देखकर प्रभावित है पूर्व कोच संजय बांगड़

संजय बांगर ने कहा- रजत पाटीदार की कप्तानी में दिखी संयम और परिपक्वता
Rajat Patidar IPL

नई दिल्ली:  पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के नये कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी जिम्मेदारी काफी अच्छे से संभाली है। बांगर के अनुसार रजत ने कुशलता से कप्तानी की है जिससे टीम को लगातार जीत मिली और वह अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी रजत ने अच्छा  प्रदर्शन किया। पूर्व में आरसीबी के कोच रहे बांगर ने कहा कि पाटीदारी की कप्तानी में संयम और परिपक्वता नजर आती है। बांगर ने पाटीदार की दोहरी भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा,  यदि शीर्ष क्रम अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो आपके अवसर बढ़ जाते  हैं। साथ ही, शीर्ष प्रदर्शन करने वालों के होने से लाभ ये होता है कि आपको तीन या चार असफलतों से निराश नहीं होना चाहिये।
टी20 क्रिकेट की अप्रत्याशित प्रकृति के बाद भी रजत बल्ले और अपनी कप्तानी कौशल दोनों के साथ प्रभावित करने में सफल रहे हैं। बांगर ने कहा, रजत ने जिम्मेदारी को बहुत अच्छे तरीके से निभाया है। उनकी कप्तानी शानदार रही है। उन्होंने बल्ले से इस सीजन की शुरुआत अच्छे तरीके से की और जब भी उन्होंने क्रीज पर समय बिताया, उन्होंने प्रभावित किया है हालांकि टी20 में आप कुछ अवसरों पर विफल भी रहते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आरसीबी को बारिश होने से नुकसान रहा और उसे एक ही अंक मिला क्योंकि बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था। आरसीबी अब 12 मैचों में 17 अंकों के साथ वह अंक तालिका में शीर्ष पर हैं जिसमें आठ जीत और तीन हार और एक मैच का परिणान नहीं निकला।