बेंगलुरु: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ करो या मरो मुकाबले से दो दिन पहले गुरुवार को बेंगलुरु में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। मंगलवार शाम तक डी कॉक की उपलब्धता पर संशय बना हुआ था लेकिन उन्होंने लीग के अंतिम चरण के लिए खुद की उपलब्धता की पुष्टि कर दी है जो कि 17 मई से तीन जून तक खेला जाएगा।
ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि स्पेंसर जॉनसन सहित केकेआर के अधिकतर विदेशी खिलाड़ियों ने लीग के अंतिम चरण के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। हालांकि उन्हें अभी भी मोईन अली की पुष्टि का इंतजार है।





