लंदन: खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हुए बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने आजकल इंग्लिश कांउटी चैम्पियनशिप में धूम मचाई हुई है। पुजारा को आईपीएल में किसी टीम ने नहीं खरीदा था , इसी कारण उन्होंने कांउटी क्रिकेट की ओर अपना रुख किया था। काउंटी में पुजारा ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। तीन मैच खेलने के बाद पुजारा ने काउंटी में ससेक्स टीम की तरफ से दो दोहरे शतक लगाये हैं। डरहम के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 203 रन बनाए थे।
अपने इस प्रदर्शन से पुजारा ने एक बार फिर टीम इंडिया के लिए अपना दावा पेश किया है। डरहम के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप के दूसरे डिवीजन के इस चार दिवसीय मैच में पुजारा शनिवार को 334 गेंद में 203 रन ही बना पाये।






