शिवपुरी: शिवपुरी के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टेडियम के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, लेकिन खेलते बच्चों को देखकर वे खुद को मैदान में उतरने से रोक नहीं पाए। क्रिकेट और बैडमिंटन दोनों खेलों में वे बच्चों के साथ शामिल हुए और खेल के मैदान में उनका यह अलग अंदाज चर्चा का विषय बन गया।
क्रिकेट खेलते हुए सिंधिया ने शानदार चौके-छक्के लगाए, वहीं बैडमिंटन कोर्ट पर भी उनकी सक्रियता देखने लायक थी। वहां मौजूद बच्चों और दर्शकों में उनके इस अंदाज से खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने इस मौके को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
