भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, 200 टी20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 200 टी20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी
भारतीय

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान जापान को 2 रन से हरा दिया। टी20 क्रिकेट में भारत की यह 200वीं जीत थी। 200 टी20 मैच जीतने वाली भारत पहली टीम है।

भारत ने अपने पहला टी20 मैच में ही पहली जीत दर्ज की थी। एक दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने अपना 50वां जीत 2017 में श्रीलंका के खिलाफ हासिल किया था। टीम इंडिया ने कोलंबो में खेले गए इस मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी। भारत ने अपनी 100वीं जीत 2022 में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 रन से, 150वीं जीत 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रन से और 200वीं जीत 2026 में जापान के खिलाफ 2 रन से हासिल की है।

भारतीय टीम 50 जीत के लिए 83 मैच, 51 से 100 जीत का आंकड़ा हासिल करने के लिए 72 मैच, 101 से 150 जीत तक पहुंचने के लिए 70 मैच और 151 से 200 जीत तक पहुंचने के लिए 66 मैच खेले। भारतीय टीम ने अपनी आखिरी 50 जीत के लिए सबसे कम मैच खेले हैं।

भारत-जापान मैच की बात करें तो सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। भारतीय टीम की बल्लेबाजी निराशाजनक रही थी। बारिश की वजह से गीले मैदान के कारण मैच 20 ओवर की जगह मात्र 5-5 ओवर का हुआ।

भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए। सर्वाधिक 16 रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाए।

33 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी जापान 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी और 2 रन से मैच हार गई।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

--आईएएनएस

पीएके