लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन एक तरफ जहां विकेटों का पतझड़ देखने को मिला, वहीं रन भी खूब बरसे। भारत ने अपनी पारी के दौरान आखिरी 7 विकेट 41 रन के अंदर गंवाए और 471 रन तक पहुंची। वहीं, इसके जवाब में इंग्लैंड ने जोरदार शुरुआत की और दूसरे दिन की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम को पहला झटका 4 के स्कोर पर लगा जब जैक क्रॉलै 4 के स्कोर पर आउट हो गए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। इसके बाद बेन डकेट और ओली पोप ने दूसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की। डकेट भी बुमराह का शिकार बने। डकेट को 62 के स्कोर पर बुमराह ने बोल्ड किया।






