Advertisement banner

हम करें राष्ट्र का आराधन के भाव की बही शांतिकुंज में गंगा

शांतिकुंज में गूंजा राष्ट्र आराधना का स्वर, देशभक्ति रैली में भावों की बही गंगा
Haridwar spiritual nationalism

हरिद्वार: इन दिनों पूरा देश राष्ट्र की अखंडता, संप्रभुता के साथ ही आराधना में जुटा है। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में जन जागरण रैली निकाली गयी। रैली में हम करें राष्ट्र का आराधन के भाव की गंगा बही। इसके अंतर्गत संगीतब) देश भक्तिगीतों का गायन के साथ साथ राष्ट्र की अखण्डता एवं संप्रभुता के लिए एक जुट होकर तन मन धन से तैयार रहने के लिए संकल्प लिये गये। इस अवसर पर संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने अपने वर्चुअल संदेश में कहा कि राष्ट्र सेवा ही सच्ची आराधना है। जब हम अपने कर्म, चरि= और चिंतन को राष्ट्र के हित में समर्पित करते हैं, तभी सशक्त भारत का निर्माण संभव होता है। शांतिकुंज द्वारा समय-समय पर देश भर में ऐसे आयोजन कर नागरिकों में राष्ट्र प्रेम, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जाग्रत किया जाता रहा है। रैली में शांतिकुंज के कार्यकर्त्ताओं के संग विभिन्न प्रशिक्षण सत्रें में आये साधकों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।