हरिद्वारः विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन रोड़ ने दिया तहसील में धरना

kisan-tahsil

हरिद्वार (दैनिक हाक): भारतीय किसान यूनियन रोड़ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन रोड़ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने कहा कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से मिलने वाले राशन को प्राप्त करने में किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का दाखिल खारिज नहीं हो पा रहा है, विभिन्न दस्तावेजों की नकल नहीं मिल पा रही है। बरसते के चलते किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। बारिश के साथ आयी तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़े पेड़ गिर गए हैं। 

पदम सिंह रोड़ ने कहा कि किसानों को हो रही समस्याओं से अवगत कराने व ज्ञापन देने के लिए पूर्व में सूचना भी दी गयी थी। इसके बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी धरना जारी रहेगा। इस दौरान इन्दर ंिसंह रोड़, रामदास, बाबूराम, रामंिसंह सैनी, इरफान, मुस्तकीम, शहजाद, अमित, संजीव कुशवाहा, प्रवीन कुशवाहा, दीपक, सुमित राणा आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। 


Related posts

Loading...

More from author

Loading...