हरिद्वारः लालजीवाला क्षेत्र में दो पक्षों में चाकूबाजी, दो घायल

परचून व्यापारी की हालत गम्भीर देखते हुए किया रेफर
chakoobazi

हरिद्वार (दैनिक हाक): कोतवाली नगर क्षेत्रन्तर्गत लालजी वाला क्षेत्र में गुरूवार की देर रात किसी बात को लेकर परचून के व्यापारी व अन्य लोगों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से चाकूबाजी शुरू हो गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घटना में दोनों ओर से व्यापारी समेत दो घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर व्यापारी के शरीर के कई हिस्सों में चाकू से वार करने पर उसकी हालत गम्भीर देखते हुए उसको हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि दूसरे घायल को उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घटना के सम्बंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात लालजी वाला क्षेत्र स्थित परचून की दुकान चलाने वाले केदार का किसी बात को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। 

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढा कि दोनों ओर से चाकूबाजी शुरू हो गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। चाकूबाजी में परचून व्यापारी केदार समेत राघव घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने व्यापारी केदार के शरीर के कई हिस्सों में चाकू से वार किया गया था। जिस कारण उसके शरीर से काफी खून बह गया था। जिस कारण चिकित्सकों ने उसकी हालत गम्भीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद उपचार के लिए हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि राघव को उपचार के बाद घर भेज दिया। लेकिन दोनों पक्षों में विवाद की सही वजह का पता नहीं चल सका है। विवाद को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी अशुंल अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली कि किसी विवाद हो लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गयी है। यदि शिकायत मिलती हैं तो पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही करेगी।  

Related posts

Loading...

More from author

Loading...