Advertisement banner

सीएलजी मेंबर, ग्राम सुरक्षा समिति एवं गणमान्य व्यक्तियों की बैठक

चारधाम यात्रा के मद्देनज़र लक्सर में CLG व ग्राम समिति की बैठक, शांति बनाए रखने पर ज़ोर।
Pramendra Singh Dobal Haridwar

हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा चार धाम यात्र व भारत पाकिस्तान के मध्य चल रहे तनाव के दृष्टिगत थाना क्षे= में गोष्ठी आयोजित कर लोगों को जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर परिसर में उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्रधिकारी लक्सर की अध्यक्षता में सभी समुदाय के लोगों, सामुदायिक सम्पर्क समूह, ग्राम सुरक्षा समिति व गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में सभी समुदाय के लोगो थाना क्षे= में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने हेतु पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने व अफवाहो पर ध्यान ने देने हेतु सभी लोगों को आगाह किया। कोतवाली पुलिस द्वारा बैठक में मौजूद लोगों को बताया कि थाना क्षे= में सोशल मिडिया पर किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले व शान्ति व कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जायेगा।