Advertisement banner

मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों का उत्तम प्रदर्शन जारी

खेलो इंडिया 2025 में उत्तराखंड की दिव्यांशी ने मुक्केबाजी में कांस्य पदक किया हासिल।
Uttarakhand boxing performance

देहरादून: पटना बिहार में आयोजित की गई खेलो इंडिया यूथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत उत्तराखंड के मुक्केबाजी खिलाड़ियों ने अपना उत्तम प्रदर्शन जारी रखते हुए पदक प्राप्त किया। गुरू राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स देहरादून की दिव्यांशी कुकरेती ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए कांस्य पदक हासिल करते हुए उत्तराखंड व स्कूल का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के चेयरमैन महंत देवेंद्र दास महाराज ने पदक विजेता दिव्यांशी कुकरेती को बधाई दी है। इस दौरान इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा अत्री एवं डी एस नेगी अनिल कंडवाल एवं समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ द्वारा खुशी जाहिर है और दिव्यांशी कुकरेती को बधाई व शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।