Advertisement banner

विशेष योग अभ्यास सत्र का आयोजन

योग दिवस पूर्व छात्राओं ने सीखे योग, प्राणायाम व ध्यान की विधियाँ
student wellness program

देहरादून: पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, देहरादून में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्र का संचालन पतंजलि योगपीठ की योगाचार्य सीमा जौहर द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में एनसीसी छात्राओं के साथ-साथ समस्त विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों को सीखा। इस अवसर पर योगाचार्य सीमा जौहर ने छात्राओं को योग के महत्व, नियमित अभ्यास के लाभ तथा तनावमुक्त जीवन की दिशा में योग की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह सत्र विद्यालय की प्रधानाचार्या  प्रेमलता बौड़ाई के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया।