logo
Advertisement banner

गुजरात तक पहुंचने वाली शांति झारिया पहली पैरा एथलीट बनी

शांति झारिया बनीं साई गुजरात पहुंचने वाली देहरादून की पहली पैरा एथलीट
Shanti Jharia para athlete

देहरादून: राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून उत्तराखंड से भारतीय खेल प्राधिकरण साई सेंटर गांधीनगर गुजरात तक पहुंचने वाली शांति झारिया पहली पैरा एथलीट बन गई है। यहां जानकारी देते हुए कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि अब तक अपने कोच नरेश सिंह नयाल के साथ पिछले चारसालों से ट्रेनिंग कर रही थी और कई राष्ट्रीय पदक भी जीते है। उन्होंने बताया कि अब शांति झारिया अपनी आगे की ट्रेनिंग गांधीनगर में करेगी। उन्होंने बताया कि शांति झारिया बहुत मेहनती और लगनशील है। उन्होंने बताया कि उसका लक्ष्य दौड़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपने स्पोर्ट्स कैरियर को आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि शांति अब साई के कोच नरेश कुमार शर्मा के सानिध्य में कोचिंग करेगी। उन्होंने बताया कि शांति झारियां से बहुत उम्मीदें हैं और इस सिलेक्शन से शांति झारिया के परिवार वाले भी काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि शांति बिल्कुल देहात की रहने वाली है।