Advertisement banner

प्रत्येक बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त करे इसके लिए सदैव प्रयासरत रहे स्व. हरबंस कपूरः सविता कपूर

हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसी संकल्प के साथ सविता कपूर ने किए कक्षों का लोकार्पण
Dehradun school development

देहरादून: कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता कपूर ने कहा है कि स्वर्गीय हरबंस कपूर सदैव इस प्रयास में लगे रहे कि समाज का प्रत्येक बच्चा अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करंे। उन्होंने कहा कि वह इसी संकल्प को आगे बढ़ा रही है और आज कैंट विधायक  सविता कपूर द्वारा अम्बवती दून वैली स्कूल, पंडितवाड़ी में विधायक निधि से निर्मित कक्षों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सविता कपूर ने विद्यालय से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और भविष्य में भी शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर सभी ने विधायक सविता कपूर के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और उनके द्वारा किए जा रहे शिक्षा संबंधी कार्यों की सराहना की गई।