logo
Advertisement banner

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर दो दिवसीय अभियान अंतर्गत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सड़क सुरक्षा विषय पर छात्रों को दो दिवसीय अभियान में दी गई जागरूकता, गोल्डन ऑवर की समझ भी बढ़ी
road safety campaign

देहरादून: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश अनुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा स्थानीय फरगर जूनियर हाई स्कूल राजपुर रोड में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर दो दिवसीय अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से जागरूक किया गया।

इस अवसर पर प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत ने छात्र छात्राओं को बताया कि गोल्डन आॅवर में किस तरह किसी की जान बचाई जा सकती है और अगर आप किसी की रोड एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते हैं तो भारत सरकार के राह वीर स्कीम के अंतर्गत आपको सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोड पर पैदल चलते हुए सभी को फुटपाथ का उपयोग करना चाहिए साथ ही यदि यदि आप अपने अभिभावकों के साथ बाहन से सफर कर रहे हैं तो अपने अभिभावकों को कहिए कि रेड लाइट होने पर स्टॉप लाइन से पहले अपनी गाड़ी रोकें।

उन्होंने बताया कि अगर कोई विक्रम या बस भरी हुई आती है तो आप उसमें न चढ़े दूसरी गाड़ी का इंतजार करें। उन्होंने बताया कि अपने अभिभावकों से कहें कि नशा करके वाहन न चलाएं। उन्होंने इसके साथ ही बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निःशुल्क सेवाओं एवं पोक्सो के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।