Advertisement banner

मध्य प्रदेश के आदिवासी कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह का पुतला फूंका

एनएसयूआई ने मंत्री विजय शाह की टिप्पणी के विरोध में पुतला फूंका, बर्खास्तगी की मांग की।
Vijay Shah effigy burned,

देहरादून: भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक और साम्प्रदायिक टिप्पणी के विरोध में एनएसयूआई देहरादून इकाई द्वारा आज डीएवी कॉलेज देहरादून परिसर में मध्य प्रदेश के आदिवासी कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह का पुतला फूंका और विरोध दर्ज किया और मंत्री को बर्खास्त किये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई देहरादून के जिलाध्यक्ष हिमांशु रावत ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना धर्म या जाति नहीं देखती दृ वह केवल राष्ट्र की रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी निंदनीय और शर्मनाक है। इससे न केवल सेना का अपमान हुआ है, बल्कि देश की एकता को भी ठेस पहुंची है। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर मंत्री के बयान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और विरोध जताया। इस अवसर पर एनएसयूआई ने केंद्र सरकार और भाजपा से मांग की है कि मंत्री कुंवर विजय शाह को तुरंत बर्खास्त किया जाए।