Advertisement banner

पाकिस्तान के विरूद्ध कार्यवाही ने सेना के शौर्य को किया और मजबूत

सेना के शौर्य का राजनीतिक लाभ उठाना गलत, कार्रवाई का श्रेय सिर्फ वीर जवानों को मिलना चाहिए
Indian Army bravery,

देहरादून: जागरूक बनो आवाज उठाओ संगठन के संयोजक यशवीर आर्य ने कहा है कि पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य को पहले भी जानता था और पिछले दिनों पाकिस्तान के विरुद्ध उसकी कार्यवाही ने उसके शौर्य को और मजबूत किया है लेकिन राजनैतिक दल अपने अपने राजनैतिक लाभ के लिए उसका दुरुपयोग कर रहे जो अनुचित ही नहीं निंदनीय भी है। उन्होंने कहा कि सेना की विजय का श्रेय तीनों सेना प्रमुखों और उनके सैनिकों के अतिरिक्त किसी अन्य को देना एक तरह से उनका अपमान ही है, जो लोग सेना के लोगों पर जाति, धर्म ,संप्रदाय और आदि के आधार पर टिप्पणी कर रहे उनके विरुद्ध तुरन्त कार्यवाही की जानी चाहिए लेकिन सेना के शौर्य का राजनीतिकरण किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए।