logo
Advertisement banner

विविधताओं से भरपूर दून हस्तशिल्प बाजार का आयोजन 27-28 मई को

दून हस्तशिल्प बाजार 27-28 मई को, महिला सम्मान, फैशन शो व ओपन माइक भी होगा।
Doon Handicraft Market 2025

देहरादून: हर्षल फाउंडेशन के तत्वावधान में 27 और 28 मई को दून के जीएमएस रोड स्थित एक होटल में एक भव्य एवं विविधताओं से भरपूर दून हस्तशिल्प बाजार का आयोजन किया जायेगा। यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हर्षल फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी रमा गोयल ने कहा कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद जैसे लकड़ी का काम, मिट्टी की कलाकृतियाँ, हैंडमेड ज्वैलरी, बुनाई एवं कढ़ाई से बने वस्त्र, बांस एवं बेंत की वस्तुएं प्रदर्शित किये जायेंगें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें महिलाओं को सशक्त करने एवं उन्हें प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा, इसके साथ ही साथ महिलाओं एवं बच्चों का फैशन शो भी होगा और ओपन माइक कार्यक्रम के अंतर्गत कविता, संगीत, कहानी आदि की प्रस्तुतियां दी जायेगी। इस अवसर पर अनेक महिलायें उपस्थित रहे।