Advertisement banner

Dehradun News: देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पछुवादून में श्रद्धांजलि सभा

डाकपत्थर में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, छात्रों ने सीखे उनके जीवन से प्रेरणास्रोत पाठ।
Ahilyabai Holkar Jayanti

विकासनगर: पछुवादून स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में शनिवार को महान समाजसेविका और अद्वितीय शासिका देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष सभा आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं को साझा किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने विषम परिस्थितियों में भी देश और समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने कला, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह अविस्मरणीय है और आज भी लोगों को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में शिक्षिका पूजा पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जनसेवा और महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की। उनका जीवन चरित्र हमें आत्मबल और सेवा भाव सिखाता है। वहीं, शिक्षक कमलेश सिलोड़ी ने विद्यार्थियों को बताया कि कठिनाइयों में धैर्य और विवेक से कार्य करते हुए कैसे सफलता प्राप्त की जा सकती है, यह हम अहिल्याबाई के जीवन से सीख सकते हैं।
कार्यक्रम में अवधेश, तपेंद्र, कालिका, दीपक, अखिलेश, चंदन, दिवाकर, अनिल, धन सिंह, फकीर, पंकज, विशाल, मुकेश, शकुंतला, विजेता, पूजा, शीतल, निर्मला, शिवानी, रेनू और इशू सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।