Advertisement banner

दुर्घटनाओं का कारण बन रहे ब्रह्मकमल चैक को रातो रात किया समतल

देहरादून में ब्रह्मकमल चैक को समतल कर यातायात की सुगमता और सुरक्षा बढ़ाई गई
 Brahmkamal Chowk

देहरादून: जन दुर्घटनाओं जन जहमत का कारक बन रहे राजपुर रोड़ स्थित ब्रह्मकमल चैक को जिला प्रशासन ने किया रातो रात समतल करा दिया गया है जिससे चैक चैड़ा हो गया है। वहीं ब्रह्मकमल को सुरक्षित रख लिया गया हैै। इस दौरान जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में आयोजित की गई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में दुर्घटना के कारण तथा यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर समिति द्वारा सुधारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया था जिसके सापेक्ष यह कार्य किया गया है। इस अवसर पर राजपुर रोड स्थित चैक में ब्रह्मकमल के कारण चैक की गोलाई अधिक है, जिससे यातायात हो रहा था प्रभावित, सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में सुधारीकरण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस दौरान इसी कड़ी में आईएसबीटी सड़क सुरक्षा सुधारीकरण एवं ड्रेनेज कार्य अपने अंतिम चरण में जिसका मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यातायात के दृष्टिगत चैक चैराहा का सुधारीकरण एवं सौंदर्यकरण कार्य जारी है जिसे 15 जून से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटना संभावित चिन्हित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर भी किए गए हैं स्थापित है। यातायात सुगमता के लिए राजपुर रोड में सड़कों पर डिवाइडर के साथ ही शहर में 11 नए व्यस्तम चैराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य गतिमान है और जिलाधिकारी द्वारा यातायात के दृष्टिगत चैराहों पर जेबरा क्रॉसिंग एवं लेफ्ट टर्न फ्री करवाने के यातायात पुलिस को निर्देशित किया है।