Advertisement banner

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

पर्यावरणविद् डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी को बीना बिष्ट स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
Bina Bisht Smriti Samman 2025,

देहरादून: बीना स्मृति फाउंडेशन चमोली के तत्वावधान में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों के लिए बीना बिष्ट स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन शहीद सैनिक अजय लाल राजकीय इण्टर कालेज थिरपाक कर्णप्रयाग में किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डाॅक्टर त्रिलोक चन्द्र सोनी को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि शिक्षा के साथ विगत पैंतीस वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन, पौधारोपण, फूलों के गुलदस्ते के बजाय पौधे उपहार में देने, दूल्हा दुल्हन को शगुन में पौधा देकर रोपण करने, जन्मदिन पर पौधे लगाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तराखंड में वृक्षमित्र के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले पर्यावरणविद् डॉक्टर त्रिलोक चंद्र सोनी को बीना बिष्ट स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह में बताया गया कि बीना बिष्ट चैदह वर्ष की आयु में जंगलों में लगी आग बुझाते हुए आग की चपेट में आकर शहीद हो गई थी और उसकी स्मृति में यह कार्यक्रम किए जाता हैं। इस अवसर पर बीना बिष्ट को भी याद किया गया।