वाशिंगटन: दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर इनदिनों सभी के लिए फ्री है। लेकिन जल्द ही इसमें बड़ा बदलाव आने वाला है। यानी हो सकता है कि ट्विटर के इस्तेमाल के लिए कुछ लोगों को फीस के तौर पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके संकेत टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने दी है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अनौपचारिक उपयोगकर्ताओं यानी कि कैज्युअल यूजर्स के लिए, ट्विटर हमेशा मुफ्त रहेगा, लेकिन कॉमर्शियल और सरकारी यूजर्स को चार्ज देना पड़ सकता है।
इसकी जानकारी मस्क ने एक ट्वीट के द्वारा दी है। बता दें कि शुल्क-आधारित सदस्यता के विचार के लिए ट्विटर बिल्कुल नया नहीं होगा और ट्विटर ब्लू इससे पहले से कई देशों में अपने यूजर्स को ये सुविधा दे रहा है। ट्विटर ब्लू बहुत ही कम शुल्क पर अपने यूजर्स को प्रीमियम सुविधा देता आया है। ट्विटर ब्लू आईओएस, एंड्रॉइड और वेब के लिए यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ट्विटर पर उपलब्ध है।





