फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली 20 साल की युवती सोफी रेन ने सिर्फ वीडियो बनाकर ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो सुनने में चौंकाने वाला लगता है। उन्होंने ओनलीफैंस नामक कंटेंट प्लेटफॉर्म पर वीडियो बेचकर पिछले साल लगभग 360 करोड़ रुपये (34 मिलियन पाउंड) की कमाई की है। ये कमाई इंग्लैंड के मशहूर फुटबॉलर हैरी केन और किसी भी भारतीय क्रिकेटर की सालाना आमदनी से कहीं ज्यादा है। ओनलीफैंस पर बड़े लोगों के लिए बनाए गए कंटेंट से रातों-रात अमीर बनने वाली सोफी अब इस प्लेटफॉर्म की टॉप मॉडल बन चुकी हैं।
हालांकि अब सोफी खुद इस रास्ते को आखिरी विकल्प बताती हैं। उन्होंने लड़कियों को सलाह दी है कि पहले पढ़ाई और दूसरी संभावनाओं पर ध्यान दें। सोफी का कहना है कि उनके पास कॉलेज की फीस भरने के पैसे नहीं थे, इसलिए मजबूरी में उन्होंने ओनलीफैंस जॉइन किया। उनका कहना है कि अगर आर्थिक हालात अच्छे होते, तो शायद वे कभी यह काम नहीं करतीं। फिर भी उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि उन्होंने गरीबी, फूड स्टैम्प और वेट्रेस की नौकरी से निकलकर करोड़ों की जिंदगी तक का सफर तय किया है।






