Advertisement banner

India Heavy Rain Deaths: भारी बारिश के कारण प्राकृतिक आपदाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत

भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में 18 की मौत।
भारी बारिश के कारण प्राकृतिक आपदाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत

बीजिंग: 31 मई को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाताओं के मुताबिक, भारत के विभिन्न हिस्सों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई इलाकों में भूस्खलन और बड़े पैमाने पर बाढ़ आई है, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हुई और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

भारत के असम राज्य आपदा प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, जारी बाढ़ से असम के छह क्षेत्रों में 10,000 से अधिक निवासी प्रभावित हुए हैं। स्थानीय सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए दो बचाव शिविर और एक वितरण केंद्र स्थापित किया है।

मौसम पूर्वानुमान से पता चलता है कि अगले दो या तीन दिनों में भारत में भारी बारिश जारी रह सकती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)