जेमिनी एआई ऐप अब बच्चों की कहानियाँ पढ़ने, होमवर्क में करेगा मदद

गूगल का जेमिनी एआई अब बच्चों को कहानियाँ पढ़ने और होमवर्क में करेगा मदद, फैमिली लिंक ज़रूरी
Google Gemini AI,

वॉशिंगटन: जेमिनी ऐप अब बच्चों की कहानियाँ पढ़ने, होमवर्क में मदद करने और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए भी उपलब्ध होगा। गूगल जल्द ही 13 साल से कम उम्र के बच्चों को अपने जेमिनी एआई ऐप का इस्तेमाल करने की सुविधा देने जा रहा है।

 यह सुविधा उन्हीं बच्चों को मिलेगी जिनके एंड्रॉयड डिवाइस पैरेंटल कंट्रोल टूल फैमिली लिंक के ज़रिए मैनेज किए जाते हैं। जानकारी के अनुसार, गूगल ने इस योजना की जानकारी पैरेंट्स को देना शुरू कर दिया है। गूगल ने इसके साथ कुछ चेतावनियां और दिशानिर्देश भी साझा किए हैं। कंपनी ने पैरेंट्स को भेजे ईमेल में स्पष्ट किया है कि जेमिनी एआई गलतियां कर सकता है और बच्चे ऐसा कंटेंट देख सकते हैं जो माता-पिता को अस्वीकार्य लग सकता है। हालांकि गूगल ने भरोसा दिलाया है कि बच्चों का डेटा उसके एआई मॉडल को ट्रेन करने में इस्तेमाल नहीं होगा। इसके बावजूद, एआई टूल्स से जुड़े पहले के अनुभवों ने चिंताओं को जन्म दिया है।

 केरेक्टर.एआई जैसे प्लेटफॉर्म पर पहले ही ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां यूजर्स को अनुचित कंटेंट दिखाया गया और वे यह समझ ही नहीं पाए कि वे इंसानों से बात कर रहे हैं या किसी बॉट से। गूगल पैरेंट्स को बच्चों के साथ संवाद करने और यह समझाने की सलाह दे रहा है कि एआई एक इंसान नहीं है और इसके साथ किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। यदि फैमिली लिंक सेटिंग्स एक्टिव हों, तो बच्चे सीधे जेमिनी को एक्सेस कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म पैरेंट्स को बच्चों के स्क्रीन टाइम की निगरानी, ऐप एक्सेस सीमित करने और कुछ कंटेंट ब्लॉक करने की सुविधा देता है। 

साथ ही, गूगल प्रवक्ता कार्ल रयान के अनुसार, पैरेंट्स चाहें तो जेमिनी एआई की एक्सेस को पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं। बच्चों को पहली बार जेमिनी इस्तेमाल करते समय एक विशेष नोटिफिकेशन भी दिया जाएगा। इसी बीच, अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा साइन किए गए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर ने स्कूलों में एआई शिक्षा को अनिवार्य करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 

 

 

Related posts

Loading...

More from author

Loading...