बीजिंग: चीन और आसियान के सदस्य देशों के वाणिज्य मंत्रियों की विशेष बैठक ऑनलाइन आयोजित हुई। दोनों पक्षों ने एक साथ घोषणा की कि चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र 3.0 संस्करण की वार्ता संपन्न हो गई है।
चीनी वाणिज्य मंत्रालय के जिम्मेदार व्यक्ति ने बताया कि 3.0 संस्करण मुक्त व्यापार और खुलेपन व सहयोग की मजबूत आवाज़ बुलंद करेगा। चीन और आसियान एक-दूसरे के सबसे बड़ा व्यापार साझेदार और महत्वपूर्ण निवेश साझेदार हैं। दोनों पक्ष आर्थिक भूमंडलीकरण और बहुपक्षवाद के दृढ़ समर्थक हैं। 3.0 संस्करण दोनों पक्षों द्वारा मुक्त व्यापार गहराने की प्रतीकात्मक उपलब्धि है, जो क्षेत्रीय व वैश्विक व्यापार में अधिक निश्चितताएं डालेगा।






