Varanasi Dashashwamedh Ghat : दशाश्वमेध घाट पर जापानी नागरिकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

दशाश्वमेध घाट पर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जांच में जुटी, दोनों पक्षों में सुलह
वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर जापानी नागरिकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

वाराणसी: वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट का एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। था। इस वीडियो में जापानी नागरिक गंगा में स्नान की तैयारी करते समय सांता हैट पहने हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले पर रविवार को एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है और जांच के लिए स्थानीय पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह वीडियो 25 दिसंबर का है। फिलहाल पुलिस इस वायरल वीडियो से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे मामले में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई थी, जिसके चलते कुछ देर के लिए कहासुनी हुई। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत कर एक-दूसरे से माफी मांग ली और यह पूरा मामला वहीं शांत हो गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

एसीपी ने मीडिया को आगे बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि जिस मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था, उस पर दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से माफी मांगकर मामले को सुलझा लिया था। हालांकि किस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, यह बात सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही इसके पीछे का कारण भी सामने आ जाएगा।

नया साल मनाने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में काशी के घाटों पर और अधिक भीड़ देखने को मिल सकती है। इस वजह से पुलिस सतर्क है और छोटी-बड़ी घटना पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

--आईएएनएस

 

 

Related posts

Loading...

More from author

Loading...