Advertisement banner

तेलंगाना: बिजली के खंभे से टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, चालक की मौत

तेलंगाना:

हैदराबाद, 10 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के महबूबनगर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि 150-200 बकरियां जिंदा जल गईं। सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 4 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर महबूबनगर जिले के बूथपुर गांव के पास हुई। ट्रक चालक लगभग 150-200 बकरियां ले जाई जा रहा था। रास्ते में अचानक ट्रक बिजली के खंभे से टकराया। इसके बाद कथित तौर पर उसका डीजल टैंक फट गया और चिंगारी से भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी के अंदर फंसी बकरियां जिंदा जल गईं।

घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों ने बताया कि कुल नुकसान का पता लगाया जा रहा है।

इससे पहले, 23 अगस्त को हैदराबाद के गुडीमलकापुर इलाके में एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। अच्छी बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि उस समय गोदाम खाली था। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।

वहीं, 20 अगस्त को तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले में एक कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। यह दुर्घटना सिद्दिपेट जिले के दुब्बाका मंडल के अप्पनापल्ली के पास हुई। मृतकों की पहचान डी. राजू (30), उनकी पत्नी भाग्य (25), उनके बेटे निहांश (4) और बेटी शानविका (2) के रूप में हुई।

सभी लोग सिद्दिपेट जिले के बलवंतपुर गांव के निवासी थे। रेत व्यापारी राजू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक रिश्तेदार के 'दश दिन कर्म' (मृत्यु के बाद दसवें दिन की रस्म) में शामिल होने के बाद सिद्दिपेट से लौट रहे थे।

--आईएएनएस

डीसीएच/