नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जांच जारी है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि बैसरन के अलावा आतंकवादियों के निशाने पर घाटी के कई और स्थान भी थे। आतंकियों ने 22 अप्रैल की तारीख चुनने के पीछे भी खास वजह थी। फिलहाल इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आतंकियों के निशाने पर पहलगाम के तीन स्थान थे, जिनमें अरू घाटी और बेताब घाटी शामिल है, लेकिन अन्य दो स्थानों पर कड़ी सुरक्षा होने से बैसरन का चुनाव किया। रिपोर्ट से पता चला है कि आतंकियों ने हमले से पहले इलाके कई दिनों तक रैकी की थी। इसके अलावा आतंकवादी नियमित रूप से बैसरन घाटी में सैलानियों पर नजर रख रहे थे। सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने स्पॉट पर भीड़ होने के समय की जानकारी भी जुटाई थी। आतंकवादियों को पहले 18 अप्रैल को हमला करने के निर्देश मिले थे।






