Advertisement banner

ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में गिरावट, तीसरे नंबर पर

ओला इलेक्ट्रिक की मार्केट हिस्सेदारी 60% से गिरकर 20% पर आई, TVS ने टॉप पोजिशन हासिल की।
ola electric sales

नई दिल्ली: वाहन पोर्टल के अनुसार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने मई माह में बिक्री में गिरावट का सामना किया। इस साल कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 20 फीसदी रही, जबकि पिछले साल इस समय यह आंकड़ा 60 फीसदी था। जानकारों के मुताबिक 2025 के मई महीने में केवल 15,221 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 37,388 था। इसके विपरीत पुराने प्लेयर टीवीएस मोटर ने 25 फीसदी मार्केट शेयर के साथ पहले स्थान पर अपना स्थान बनाया, जबकि बजाज ऑटो दूसरे स्थान पर 22.6 फीसदी हिस्सेदारी के साथ थमा। एथर एनर्जी का मार्केट शेयर अप्रैल के 14.9 से घटकर मई में 13.1 फीसदी रह गया। ओला इलेक्ट्रिक का शेयर इस साल 38 फीसदी गिरा है जबकि बुधवार को शेयर 0.7 फीसदी की तेजी के साथ 52.88 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी ने इस साल सेल्स नंबर में गड़बड़ी और ट्रेड सर्टिफिकेट को लेकर विवादों में भी घिरी है। फरवरी में किए गए दावों के अनुसार कंपनी ने 25,000 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में 28 फीसदी मार्केट शेयर हासिल किया।