नई दिल्ली: माउंटेन क्लाइंब एक आसान लेकिन बेहद कारगार एक्सरसाइज है इस घर पर बिना किसी उपकरण के हो सकता है। यह पूरे शरीर को टोन करने के साथ-साथ दिल की सेहत सुधारने, कैलोरी बर्न करने और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है। खासतौर पर यह पेट की मांसपेशियों यानी कोर मसल्स को मजबूत करती है, जिससे न केवल पेट अंदर होता है बल्कि कमर दर्द जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। तेज गति से पैरों को आगे-पीछे करने की प्रक्रिया में हार्ट रेट बढ़ता है, जिससे शरीर में फैट तेजी से बर्न होता है और एंड्योरेंस यानी सहनशक्ति में सुधार होता है।
इस एक्सरसाइज में व्यक्ति पुश-अप पोजिशन में आकर घुटनों को बारी-बारी से सीने की ओर लाता है, जैसे कोई पहाड़ चढ़ रहा हो। यह मूवमेंट शरीर के कई हिस्सों पर एक साथ काम करता है पेट, हाथ, कंधे, छाती और पैरों पर जिससे फुल बॉडी टोनिंग एक्सरसाइज कहा जाता है। इसके नियमित अभ्यास से कुछ ही मिनटों में अधिक कैलोरीज़ बर्न होती हैं और पूरे शरीर की मजबूती में इज़ाफा होता है।
