कौशांबी: मानव तस्करों की नापाक साजिश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने अपहृत किशोरियों को बरामद किया है। पुणे ले जाने के बाद किशोरियों को सऊदी अरब भेजा जाना था। पुलिस ने आरोपी महिला सुमित्रा देवी को पुणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कोखराज कोतवाली इलाके की चाकवन बाजार आई किशोरी सहेली के साथ 21 मई की शाम संदिग्ध दशा में लापता हो गई। बेटियों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए और खोजबीन में जुट गए। दूसरे दिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो लड़कियों की लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे में मिली। इसके बाद पीड़ित परिजन को लेकर पुलिस कोखराज पहुंची।






