गया: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले और फिर भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान हमें लगातार उकसा रहा है। उसकी उकसावे की कार्रवाई के बाद भी हमारी सेना संयम का परिचय दे रही है।
गया में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिलहाल जो स्थिति है उसमें रिहायशी इलाकों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन अब पाकिस्तान से युद्ध का अंतिम वक्त आ गया है। हर बार पाकिस्तान नापाक हरकत करता है। सबसे पहले उसी ने शुरू किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार ड्रोन, मिसाइल का प्रयोग कर रहा है, अगर ऐसे कैंपों को भारत द्वारा ध्वस्त किया गया है तो यह सही है। भारतीय सेना बेहतर कदम उठा रही है। भारत को किसी भी दबाव में नहीं झुकना चाहिए। यह स्थिति 10 दिन चले या 15 दिन रहे, चलते रहना चाहिए। पाकिस्तान से झगड़े के तत्वों को ही मिटा देना चाहिए।






