श्रीनगर में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

खराब मौसम के कारण श्रीनगर में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सुरक्षित
Indigo emergency landing

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में  इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जिस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, उसमें 227 यात्री सवार थे। बताया गया कि इंडिगो की फ्लाइट  को खराब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।  खराब मौसम और ओलावृष्टि के बीच पायलट ने कंट्रोल रूम को आपातकालीन स्थिति की सूचना दी। जिसके बाद फ्लाइट को शाम 6।30 बजे श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतारा गया। सभी एयरक्रू और यात्री सुरक्षित हैं और एयरलाइन द्वारा फ्लाइट को एओजी घोषित किया गया है।