नई दिल्ली: भाजपा नेता आरपी सिंह ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर कहा कि यह पहली बार नहीं है जब हामिद अंसारी ने ऐसे बयान दिए हैं। अगर वे ऐसा कह रहे हैं तो उन्हें यह भी कहना चाहिए कि कांग्रेस ने देश का बंटवारा कराकर गलती की और पाकिस्तान भारत का हिस्सा है।
आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि हामिद अंसारी लगातार ऐसी बातें करते रहते हैं, जो एक खास विचारधारा को दर्शाती हैं। ऐसा लगता है कि वे इस्लाम की एक खास व्याख्या को पेश कर रहे हैं। यह कहकर वे यह संदेश देना चाहते हैं कि गजनी ने भारत पर हमला नहीं किया, देश को सत्रह बार नहीं लूटा और सोमनाथ मंदिर पर हमला नहीं किया। उनका बयान ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने जैसा प्रतीत होता है। अगर वह कहना चाहते हैं तो कहें कि कांग्रेस ने देश का बंटवारा कराकर गलती की और पाकिस्तान भारत का हिस्सा है।






