Party Leadership : 'बिहार के लिए सौभाग्य की बात', नितिन नबीन के दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

नितिन नबीन का आगमन बिहार के लिए सौभाग्य, कार्यकर्ताओं में उत्साह: गिरिराज सिंह
'बिहार के लिए सौभाग्य की बात', नितिन नबीन के दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के बिहार आगमन को प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बिहार के लाल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि नितिन नबीन के आने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बिहार के लिए सौभाग्य की बात है कि नितिन नबीन राज्य के हैं। वे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं, कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। उन्हें बिहार के लोग और कार्यकर्ता आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा कि भाजपा बंगाल जीतेगी। ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं, लेकिन भाजपा कभी बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देगी। बाबरी मस्जिद का जिक्र करने वाले लोग कहते हैं कि हुमायूं कबीर उनसे अलग हैं, लेकिन कबीर तो उन्हीं का है।

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने नितिन नबीन के आगमन को बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि भाजपा का एक आम कार्यकर्ता इस पद तक पहुंचकर मिसाल कायम कर रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को शुभकामनाएं। भगवान उन्हें पूरे देश में और बेहतर काम करने की शक्ति दें।

भाजपा नेता नीतीश मिश्रा ने कहा कि पटना में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। नितिन नबीन का शानदार स्वागत किया गया है।

भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पूरा बिहार गदगद है। बिहार के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हमारे बिहार का एक कार्यकर्ता पार्टी के सर्वोच्च पद पर है।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आए हैं। नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से संगठन और मजबूत होगा।

भाजपा नेता गायत्री देवी ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। प्रदेश और केंद्र के नेतृत्व को बिहार के लाल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के लिए आभार। बिहार में जनसैलाब उमड़ा है।

--आईएएनएस

 

 

Related posts

Loading...

More from author

Loading...