Advertisement banner

Crypto News: क्रिप्टो करेंसी में रुपए लगाकर दोगुना करने का लालच देकर ठगे 20 लाख

क्रिप्टो में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर स्वास्थ्यकर्मी समेत पांच पर 20 लाख की ठगी का केस।
crypto scam Balrampur

बलरामपुर: पुलिस ने रुपया दोगुना करने का लालच देकर 20 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में स्वस्थ्यकर्मी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी में रुपए लगाने का लालच दिया था। पुलिस के मुताबिक गाजीपुर के जंगीपुर निवासी समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव चंद्रभान गुप्ता ने आरोप लगाया कि आजमगढ़ के रहने वाले अनिल यादव एसबीजी के नाम से क्रिप्टो करेंसी का करोबार करता है। करीब एक हजार करोड़ का घोटाल कर फरार हो गए हैं। अब दुबई में रहते हैं।

अनिल यादव के करीबी मऊ के चिरैयाकोट में रहने वाले चंद्रजीत दास, चक्रपानपुर मेडिकल कालेज निवासी सुग्रीव सिंह ने जाल बिछाकर बिजनेसमैन और बेरोजगारों को निशाना बनाते हैं। राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में तैनात स्टाफ नर्स सरस्वती सिंह के पति सुग्रीव सिंह से पहचान थी। सुग्रीव सिंह ने एसबीजी में पैसा लगाने का लालच दिया। 20 महीने में रुपया दोगुना करने का ललच दिया था। पीड़ित ने चार बार में सुग्रीव सिंह को 20 लाख रुपए दिए। 

सुग्रीव ने अपने तरीके से एसबीजी में रुपए लगाए। समय बीतने के बाद पीड़ित को रुपए नहीं मिले। सुग्रीव ने जमा रुपए के बदले लखनऊ में जमीन रजिस्ट्री कराने का भी लालच दिया। करीब 10 माह तक आश्वासन देते रहा। इसके बाद पीड़ित को रुपए देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई। कार्रवाई न होने पर पुलिस महानिदेशक से गुहार लगाई गई। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर जहानागंज थाना पुलिस ने चंद्रजीत दास, सुग्रीव सिंह और उसकी पत्नी सरस्वती सिंह, अनिल यादव एसबीजी संचालक और श्रवण सिंह के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।