नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र के जरिए अवैध मजार हटाने की मांग की है।
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैंने नरेला रोड के पास सिंघु बॉर्डर इलाके का दौरा किया, जहां लगभग 50 एकड़ जमीन है, कुछ वन विभाग के अधीन है और कुछ मामूरपुर गांव के निवासियों द्वारा वर्षों पहले एक महिला कॉलेज के लिए दान की गई थी। अपने दौरे के दौरान, मैंने सामने एक नीलगाय देखी और अंदर एक अवैध रूप से निर्मित मजार पाया, जिसमें कई रोहिंग्या रहते थे। यहां तक कि बड़ी संख्या में नीलगाय भी मौजूद थीं, और ऐसी चिंताएं हैं कि उन्हें अवैध रूप से मारा जा रहा है। लोगों ने वहां जाने से मुझे रोका, उन्होंने कहा कि यहां रोहिंग्या का आतंक है। ये दिन में कबाड़ी का काम करते हैं और रात में चोर बाजारी का काम करते हैं।
